Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी का 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को एकता नगर, केवड़िया पहुंचेंगे, जहां वे ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे और करीब 1,140 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

29 Oct 2025

प्रधानमंत्री मोदी का 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को एकता नगर, केवड़िया पहुंचेंगे, जहां वे ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे और करीब 1,140 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाना और पर्यावरण के अनुकूल पहलों को सशक्त करना है।

शाम को प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय (राजपीपला), हॉस्पिटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (फेज-1), वामन वृक्ष वाटिका, सप्तपुड़ा प्रोटेक्शन वॉल, ई-बस चार्जिंग डिपो और 25 इलेक्ट्रिक बसें, नर्मदा घाट एक्सटेंशन और स्मार्ट बस स्टॉप्स (फेज-2) जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह म्यूजियम ऑफ रॉयल किंग्डम्स ऑफ इंडिया, वीर बालक उद्यान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रेन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट और ट्रैवलेटर जैसी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। साथ ही एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे।

इस वर्ष की एकता दिवस परेड में एकता में विविधता विषय पर आधारित 10 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें एनएसजी, एनडीआरएफ, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की झांकियां होंगी। कार्यक्रम में 900 कलाकार भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रस्तुत करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके बाद आरंभ 7.0 कार्यक्रम के समापन अवसर पर 100वें फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं से भी बातचीत करेंगे। इस बार आरंभ का विषय रीइमेजिनिंग गवर्नेंस रखा गया है। इस कोर्स में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के कुल 660 प्रशिक्षु शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी का 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरा, राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को एकता नगर, केवड़िया पहुंचेंगे, जहां वे ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News